चेस ट्रैप्स के बारे में आपको यह जानना जरूरी है:
चेस ट्रैप चालों के प्रसिद्ध संयोजन होते हैं, जिन्हें किसी खिलाड़ी को हारने वाली चाल चलने के लिए उकसाने के लिए बनाया जाता है। वे हारने वाली चालें आमतौर पर बहुत लुभावनी होती हैं और अच्छी लगती हैं, पर असल में बहुत खराब होती हैं।

ऊपर की तस्वीर में प्रसिद्ध लीगल्स ट्रैप दिखाया गया है, जिसके बारे में हम जल्द ही बात करेंगे। फिलहाल, याद रखें कि कोई भी चाल चलने से पहले आपको हमेशा ट्रैप्स की जाँच करनी चाहिए, वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं!

चेस में बहुत सारे ट्रैप्स होते हैं, कुछ दूसरों से ज्यादा प्रसिद्ध हैं। नीचे कुछ ऐसे ट्रैप्स दिए गए हैं जिन्हें आपको अपने दोस्तों को प्रभावित करने के लिए जानना चाहिए!
लीगल्स ट्रैप तब हो सकता है जब ब्लैक फिलिडोर डिफेन्स खेलता है और अपने बिशप से एफ3 पर व्हाइट के नाइट को पिन करने की कोशिश करता है। व्हाइट "पिन" को अनदेखा कर सकता है और ई5 पर ब्लैक के प्यादे पर कब्जा कर सकता है!
यह ट्रैप रुय लोपेज़ ओपनिंग में तब होता है जब ब्लैक अपने a और b-प्यादों से व्हाइट के बिशप को भगा देता है। अगर ब्लैक एक तीसरा प्यादा सी4 पर ले आए, तो वह व्हाइट के बिशप को फँसा देगा। ऐसा होने के कई तरीके हैं, और आप उनमें से एक को नीचे देख सकते हैं:
यह ट्रैप क्वीन्स गैम्बिट डिक्लाइंड ओपनिंग में होता है और इसमें लीगल्स ट्रैप की तरह ही एक नाइट पर "नकली पिन" शामिल होता है। व्हाइट जी5-बिशप के ब्लैक की क्वीन पर एक्स-रे आक्रमण का फायदा उठाने की कोशिश करता है। हालांकि, ब्लैक के पास अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए एक छोटा-सा सरप्राइज है और वह एक प्यादे के बदले एक नाइट जीत लेता है!
अब जब आप कुछ लोकप्रिय ट्रैप्स जानते हैं, तो अपने कौशल का प्रदर्शन करने का समय आ गया है! नीचे दी गई हर पहेली में अपने प्रतिद्वंद्वी को फँसाने की कोशिश करें!
पहेली 01: लीगल्स ट्रैप
पहेली 02: नोआज़ आर्क ट्रैप
पहेली 03: कैम्ब्रिज स्प्रिंग ट्रैप
अब आप जानते हैं कि चेस ट्रैप क्या होता है और आप इसका इस्तेमाल ज्यादा गेम जीतने के लिए (या इनमें फँसने से बचने के लिए!) कैसे कर सकते हैं। दूसरे जरूरी चेस सिद्धांत सीखने के लिए हमारे लेसन्स पेज पर जाएँ, ताकि आप एक और भी बेहतर खिलाड़ी बन सकें!